Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भीषण सड़क हादसा

Etawah News: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा):  नेशनल हाईवे पर कुरसैना गांव के पास एक फोर व्हीलर कार की टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई तथा चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।  शनिवार की शाम नेशनल हाईवे पर जसवंतनगर की ओर से दो बाइकों पर कुल 6 लोग जमुना बाग में भीष्मपाल सिंह के यहां आयोजित भंडारे में भाग लेने इन बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। कुरसेना के समीप एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर रोड काट क्रॉस कर रहे थे तभी सवा छः बजे फरीदाबाद से कानपुर की ओर आ रही एक "किया" इन बाइक सवारों से टकरा गई जिससे एक बाइक पर सवार रुकनपुरा गांव के रामकिशोर उम्र 45 वर्ष पुत्र करन सिंह तथा श्याम किशोर उम्र 43 वर्ष पुत्र छवि राम की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार रामगोविंद 40 वर्ष पुत्र जगन्नाथ घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार जो यादव नगर जसवंतनगर के निवासी बताए गए हैं वह भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया है। मौके पर घटना की खबर सुनकर थाना जसवंतनगर के प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी मय फोर्स...