ब्यूरो संवाददाता इटावा: प्राचीन एतिहासिक मंदिरों और भवनों को चमकाने की योजना के तहत इटावा में भी पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से काम कराया जाएगा। इसमें प्रमुख मंदिरों व स्थानों का चयन किया गया है। इस क्रम में इटावा के प्राचीन एतिहासिक नीलकंठ मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ की रकम रखी गई है। सरकार की इस योजना के तहत नीलकंठ मंदिर पर मंदिर को आकर्षक बनाने के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। इस योजना के तहत मंदिर का भव्य व आकर्षक गेट बनाया जाएगा जो ग्रेनाइट से बनाया जाएगा ताकि वह आकर्षक लग सके। इसके साथ मंदिर के आसपास की सड़क पर इंटरलॉकिंग की जाएगी, जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके साथ ही यहां एक फाउंटेन भी लगाया जाएगा और ग्रीनरी तैयार की जाएगी। ग्रीनरी और फाउंटेन के हरे भरे माहौल में पानी का फव्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इसके साथ ही टॉयलेट की सुविधा भी महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग उपलब्ध कराई जाएगी। नीलकंठ मंदिर आने वाले श्रद्धालु अगर ठहरना चाहे तो...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें