ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा में पुलिस की पुलिस पाठशाला के बेहद सफल कार्यक्रम के बाद स्कूल के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूल के कुछ बच्चों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय बुलाकर एक दिन का एसएसपी बनाया। जिसमे दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की मुस्कान यादव व कक्षा 12 के ही भारत सिंह को एक दिन का पुलिस कप्तान बनाकर इन मेधावी बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया । आज एसएसपी कार्यालय में एक दिन का एसएसपी बनने का सौभाग्य मुस्कान यादव व भारत सिंह को मिला । मुस्कान और भारत ने कार्यालय में आई अन्य समस्याओं के साथ बाल समस्याओं को भी सुना और फरियादियों को सही सलाह भी दी। विद्यालयों के बच्चों का मनोबल बढ़ाने व प्रसाशनिक सेवा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से इन बच्चों को यह मौका दिया गया। जिससे ये भविष्य में लोक प्रशासन की सेवाओं में भी आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करें। आज एसएसपी से मिलने वाले बच्चों में मुख्य रूप से आरुषि मिश्रा, नंदिता ऋषीश्वर, शिवम बघेल को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में भी मामले देखने का कार्य सौंपा गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें