Etawah News: पुलिस मुठभेड़ में 13 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी पुलिस की गोली, जल जीवन मिशन चोरी का 35लाख का सामान बरामद
ब्यूरो संवाददाता इटावा: पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। मुठभेड़ ने 13 बदमाश गिरफ्तार किए गए है। एक बदमाश को गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जल जीवन मिशन से जुड़ी हुई योजनाओं का करीब 35 लाख का सामान बरामद किया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो ट्रक, एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है। आज तड़के पुलिस चेकिंग के दौरान औरैया जिले के अछल्दा इलाके से ट्रक लेकर के आ रहे बदमाशों से पुलिस की बाहरपुरा गांव के पास मुठभेड़ हुई है। रविवार सुबह तड़के इटावा की भरथना पुलिस ने भरथना इलाके में बहारपुरा नहर पुल के पास पुलिस और बुलेरो सवार बदमाशों में हुई जोरदार मुठभेड हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। कुल 13 बदमाश गिरफ्तार किए गए है। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि बदमाश इमरान पुत्र दीनू के पैर में गोली लगी है। गोली लगे बदमाश को उपचार हेतु सीएससी से जिला मुख्यालय भेजा गया। वह नगला जहानू, थाना जेवर, जनपद गौतमबुधनगर का रहने वाला है। इसके अलावा जैनुद्दीन पुत्र अली हसन, जावेद पुत्र मो अली, अबु बकर पुत्र अमीन खां, इनसर अली पुत्र नसरू, अतीक पुत्र उमर खां,...