Etawah News: बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते सैफई के 47 गांव अंधेरे में डूबे, हैवरा फीटर हुआ ब्रेक डाउन
ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: बिजली कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल का अब जिले में असर पड़ना शुरू हो चुका है। जिले के शहरी इलाकों में सप्लाई जैसे तैसे चल रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हालत खराब होती जा रही है। शनिवार से सैफई तहसील क्षेत्र के 47 गांव मैं बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है। सैफई तहसील के हैवरा फीडर शनिवार की रात करीब 9 बजे ब्रेक डाउन होने के कारण इलाकों के 47 गांव की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी सैफई तहसील मुख्यालय पर सुबह से लेकर शाम तक बिजली की कटौती रही थी। जिससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा था। उस समय सैफई तहसील के अधिकारियों ने देर रात तक काफी प्रयास करने के बाद विद्युत सप्लाई सुचारु रुप से चालू करवाई थी।