ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को योग में प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने पुरुष शिक्षक में अवनीन्द्र सिंह सेंगर, तथा महिला शिक्षक में पूजा पुरवार को योग प्रतिभागी के रूप में राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्रदेश भर से अपने अपने जिले से योग प्रतिभागी के रूप में उत्कृष्ट एक अध्यापक एवं एक अध्यापिका का राज्य स्तर पर योग प्रतियोगिता करवाया जाता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चयनित अवनीन्द्र सिंह सेंगर इं प्रधानाध्यापक प्रावि पुरा मल्लाहन चकर नगर तथा पूजा पुरवार इं प्रधानाध्यापक प्रावि खेड़ा महाराजपुर , बढ़पुरा को भेजा गया जिसमें दोनों अध्यापकों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें