ब्यूरो संवाददाता इटावा: कड़ाके की ठंड के बीच अब पाला पड़ने लगा है। खेतों में पाला जमा देखकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मटर की फसल पर पाले का असर दिखने लगा है। फसल का बचाव करने को किसानों ने खेतों में सिंचाई की। पाला पड़ने से मटर, टमाटर, आलू आदि सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। कई दिनों से सुबह शाम ठंड का प्रकोप जारी है। पाला पड़ने से सब्जियां खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि सर्दी जैसे-जैसे बढ़ रही है, सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो रहा है। इस ठंड में सब्जियों की फसल बचाना काफी मुश्किल हो गया है। बुधवार को सुबह के समय सब्जियों की फसल पर पाला जमा हुआ नजर आया। इससे आलू, मटर, टमाटर सहित अन्य फसलें प्रभावित हो रहीं हैं। पाला पड़ने से मटर की फसल और सरसों की फसल को नुकसान होगा। तीन दिन के पाले से ही मटर की फसल पर प्रभाव होने लगा है। यदि पाला गिरना बंद नहीं हुआ तो फसल मारी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को परामर्श दिया है कि वह अपने खेतों में बौछारी सिंचाई या हल्की सिंचाई करें। इससे पाले से राहत मिलेगी। इसके अलावा 90 प्रतिशत सल्फर पाउडर 50 ग्राम का प्रति बीघा स्प्रे कर...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें