Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अपर जिलाधिकारी इटावा

Etawah News: वार्षिक क्रीड़ा समारोह का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: केके महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अयोजित 2 दिवसीय क्रीड़ा समारोह में मुख्य अतिथि जय प्रकाश सिंह और केके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह, अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, मंत्री ओमकार वर्मा और विद्यालय के अन्य प्रोफेसर रहे। प्राचार्य डा महेन्द्र सिंह ने बताया कि अध्ययन की तरह ही क्रीड़ा क्षेत्र में सतत अभ्यास के द्वारा ही उंचाई पर पहुंचा जा सकता है। इसी रास्ते से एशियाड, ओलंपिक आदि खेलों में बच्चे प्रतिनिधित्तव करते हैं। खेल जीवन का अभिन्न अंग है, यह हमे अनुशासन सिखाता है। इसका संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री प्रबंध समिति ओंकारनाथ वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी देवेन्द्र पाल, कोषाध्यक्ष सलिल वर्मा भी मौजूद रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम जयप्रकाश सिंह एवम अन्य अतिथियों का क्रीड़ा प्रभारी केके कालेज लेफ्टीनेंट डा सुनील सिंह सेंगर, क्रीड़ा समिति ...