Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कुशवाहा महासभा

Etawah News: धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती, कुशवाहा महासभा ने किया आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2327वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की इटावा इकाई के जिलाध्यक्ष यशवंत कुशवाहा के निवास पर हुए कार्यक्रम में सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।  वक्ताओं ने कहा कि मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक महान ने अखंड भारत पर शासन किया। उनके शासन काल में भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। सम्राट अशोक को उनके विस्तृत साम्राज्य के बेहतर कुशल प्रशासन तथा दुनिया भर में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है। वह अर्थशास्त्र और गणित के महान ज्ञाता थे और शिक्षा के प्रचार के लिए कई अध्ययन केंद्रों की स्थापना भी की थी। सम्राट अशोक जयंती पर हुए इस कार्यक्रम में कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कुशवंशी विनोद, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गंगाराम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, समाजसेवी पंकज कुशवाहा, रामकरन शाक्य, जितेन्द्र शाक्य, सुनीता कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, मुन्नी कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, रवि कुशवाहा, गजराज सिंह, संजय, ...

EtawahNews: कुशवाहा महासभा ने होली मिलन समारोह में दिया एकता और समरसता का संदेश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इटावा शहर के जवाहर उत्सव गार्डेन में रविवार की दोपहर हुए इस  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा/शाक्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवंशी ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। कुशवाहा महासभा के इस होली मिलन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा/शाक्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। समाज के कई बाल प्रतिभाओं और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और सामूहिक कामना की गई कि इन फूलों के रंगों की तरह लोगों के जीवन में खुशियों के रंग मौजूद रहें। कार्यक्रम में आए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वह कामना करते हैं कि समाज में आपसी प्रेम,विश्वास और सौहार्द्र बना रहे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवंशी ने कहा कि महासभा की तरफ से आगे भी समाज क...