ब्यूरो संवाददाता इटावा : एसएमजीआई के नर्सिंग विभाग में एएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत सैफई रोड,इटावा स्थित मदर डेयरी प्लांट का दौरा किया। इस मौके पर डेयरी प्लांट के यूनिट हेड विशाल रत्न शर्मा, एचआर हेड सुरेंद्र लाल शर्मा एवं असिस्टेंट एचआर मैनेजर डॉ.अमित कुमार ने विद्यालय की छात्राओं का प्लांट में स्वागत किया एवम डेयरी प्लांट की समस्त कार्य प्रणाली के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात डेयरी प्लांट की विभिन्न कार्य कर रही यूनिट में भ्रमण कराया। विदित हो कि,मदर डेयरी के सैफई रोड इटावा प्लांट में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं। छात्राओं को भ्रमण के दौरान पाश्चुरीकरण, स्टरलाइजेशन और पैकिंग एवं भंडारण क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए पूरे प्रक्रिया को समझाया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से जनपद के लाखों ग्राहकों को रोगाणु मुक्त दूध की पर्याप्त निर्बाध आपूर्ति कराई जा रही है। इस दौरान उन्होंने दूध के तैयार उत्पाद के साथ पूरी तरह से परिचालन निर्माण प्रक्रिया का अनुभव भी कराया। छात्राओं ने इस मौके पर कई वैज्ञान...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें