ब्यूरो संवाददाता इटावा: निकाय चुनाव को लेकर आज एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में शहर के कई पुराने वरिष्ठ मुस्लिम नेता एक मंच पर एकत्र हुए और एक मत होकर सभी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ज्योति गुप्ता में अपनी गहरी आस्था जताई। हालांकि प्रेस वार्ता में पूर्व के टिकट बंटवारे को लेकर पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालो पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली लेकिन मंच पर सभी नेता संटू गुप्ता की वकालत और उनके अच्छे कार्यकाल की चर्चा करते ही करते नजर आए। सपा नेता एवम पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रहे जहीर अहमद अंसारी ने कहा कि, पहले समाजवादी पार्टी ने पहले एक ऐसे मुसलमान प्रत्याशी को टिकट दे दिया था जिनकी कुछ पुरानी बागी बातें आला कमान को पता ही नही थी। जिनके पता चलते ही उनका तुरंत टिकट काट दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि, इसी पार्टी के गलत निर्णय की वजह से मैंने भी सपा से बगावत कर दी थी लेकिन पार्टी के टिकट बदलने के निर्णय से अब संतुष्ट होकर में दोबारा पार्टी के साथ आ चुका हूं। अब सपा की लड़ाई सिर्फ भाजपा से ही रह गई है बसपा तो लड़ाई की रेस में ही नही है। इटावा नगर पालिका में संटू गुप्ता के...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें