Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मूसलाधार बारिश

Etawah News: बारिश के चलते डीएम की अपील के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारी बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने से अलग अलग इलाकों में 10 लोगो की मौत और दर्जनभर घायल होने के बाद और कई मकान छतिग्रस्त होने के चलते जिलाधिकारी प्रशासनिक अमले के साथ शहर की घनी बस्तियों में पुराने जर्जर भवनों का जायज़ा लेने निकले। साथ में एसएसपी , एडीएम , सदर एसडीएम , नगरपालिका ईओ कई अधिकारी मौजूद रहे। वही पुलिस ने भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से मुनादी करवाई। और पुलिस प्रशासन ने कंट्रोल नंबर भी जारी किए है। डीएम अवनीश राय ने जनपद के ऐसे लोगो से अपील करते हुए अगले दो दिन जब तक खराब मौसम की आशंका है। तब तक जर्जर एवं गिराऊ कच्चे मकानों को खाली करने की अपील करते हुए कहा जो लोग जर्जर कच्चे मकानों में रह रहे है। वो सरकारी भवन , सरकारी स्कूल , शहर के डिग्री कॉलेज , ग्रामीण इलाको में डूडा के सरकारी भवनों का इस्तेमाल करे। वहां उनके रहने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। वही पुलिस प्रशासन के द्वारा भी लाउडस्पीकर के द्वारा शहर में लोगो से कच्चे जर्जर मकान छोड़कर दो दिन के लिए सरकारी भवनों में रहने की अपील की जा रही है। पिछले 24 घंटे से जनपद में हो रही आफ...

Etawah News: कई ऐतिहासिक धरनों व आंदोलनों का बरसों बरस तक गवाह बना रहा कचहरी वट वृक्ष

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कचहरी परिसर स्थित लगभग 100 वर्ष पुराना बरगद(वट) का ऐतिहासिक पेड़ मूसलाधार बारिश के चलते धराशायी हो गया।  आपको बता दें कि, आजादी से भी पूर्व से न जाने कितने धरने व आंदोलनों का साक्षी रहा है यह ऐतिहासिक बरगद का वृक्ष जो आज लोगो के दिलों में अपनी मीठी यादें छोड़ गया है। न जाने कितने लोगों को भीषण गर्मी में ठंडी छांव देता रहा यह पुराना पेड़ लोगो के गर्मी में बैठने व अधिकारियों का इंतज़ार करने में उनका पूरा साथ देता रहता था। अब कचहरी में आने वाले लोगो की पुनः माँग है कि, इस स्थान पर एक दूसरा बरगद ही लगाया जाये जिससे दूर दराज से आने वाली महिलाएं बच्चे व बूढ़े भीषण गर्मी में पेड़ की छांव में इस जगह बैठ कर अपनी तारीख का इंतजार कर सकें।  असल मे बारिश से गिरा यह ऐतिहासिक दरख़्त एक ऐतिहासिक धरना स्थल के तौर पर भी मशहूर रहा है जनपद के न जाने कितने लोग अपनी समस्यओं को लेकर लोग इसी पेड़ के नीचे धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को इसी पेड़ की गवाही के साथ शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे है। कभी कचहरी में आने वाले फरियादी लोग इधर उधर भटकने की...