ब्यूरो संवाददाता इटावा : सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी इटावा के बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष का विदाई समारोह आयोजित हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कॉलेज के डायरेक्टर डॉ उमाशंकर शर्मा एवम विशिष्ट अतिथि रहे रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने विदाई समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया। डॉ उमाशंकर शर्मा ने छात्र छात्राओं की विदाई बेला पर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि, परिवर्तन तो संसार का नियम ही है आप जीवन में आगे बढ़ते रहिए और जीवन में आगे आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करते हुए आगे बढ़कर अपनी सेवाये देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान अवश्य ही देते रहना मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रजिस्ट्रार परविंदर सिंह ने छात्र छात्राओं को विदाई बेला पर अपना आशीर्वाद दिया। समारोह में छात्र एवं छात्राओ ने गीत नृत्य कविता चुटकुले प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बी फार्मा तृतीय के सभी छात्रों ने बी फार्मा के चतुर्थ वर्ष के सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी भावभीनी विदाई की। सभी छात्रों के बीच पर्ची द्वारा एक प्रतियोगिता भी कराई गई जि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें