Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ड्राइवर घायल

Etawah News: डिवाडर से टकराकर लक्जरी कार में लगी आग, ड्राइवर घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 106/400 पर सुबह करीब 6 बजे लक्जरी कार सैफई क्षेत्र के सड़क किनारे लगे एमबीसीबी से रगड़कर अचानक से अनियंत्रित होकर जलने लगी। आग देखकर कार चला रहे युवक ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यूपीडा ने युवक को अस्पताल भेजा और आग बुझाई गई। टूंडला के रहने वाले संजय तिवारी कार से गोरखपुर गए थे। मंगलवार की देर रात एक्सप्रेस वे के रास्ते निकले थे, बुधवार सुबह सैफई क्षेत्र तिमरुआ के पास कार अनियंत्रित होकर किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जाकर टकरा गई। इससे कार में संजय फंस गए और कार के इंजन में धुंआ निकलने लगा।  कार में फंसे संजय तिवारी ने कड़ी मशक्कत करके अपने को निकाला, तभी यूपीडा की टीम पहुंच गई। टीम ने उनको सैफई ट्रामा सेंटर भेजा और फायर ब्रिगेड ने कार की आग बुझाई। एक घण्टे में आग तो बुझ गई लेकिन कार का केवल ढांचा भर बचा।