Etawah News : कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति ने सदस्यता व तानाशाह नीति के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
ब्यूरो संवाददाता इटावा : कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति पुरबिया टोला इटावा ने आज केके कालेज प्रबंध समिति की साधारण सभा केके क्लब की आम सदस्यता के लिए सदस्य बनाने के लिए जिलाधिकारी इटावा को ज्ञापन देकर गुहार लगाई। प्रतिनिधि मंडल ने शामिल पूर्व सभासद सचिन वर्मा ने बताया कि कुर्मी समाज के लोग केके कालेज प्रबंध समिति को चुनने के लिए केके क्लब की साधारण यानी आम सदस्यता जो नियमानुसार रुपया 1000 देकर प्रतिवर्ष 1 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य होती है के लेने के इच्छुक है। लेकिन केके कालेज के अध्यक्ष एवम मंत्री अपनी तानाशाह नीति के कारण उपरोक्त सदस्यता कुर्मी समाज के आम लोगो को देने के इच्छुक नहीं है। इस संबंध ने इन लोगो से कई बार वार्ता की गई है, परंतु ये लोग अपने परिवार एवम कुछ चाटुकार लोगो को बनाकर गुप चुप केके कालेज प्रबंध समिति का चुनाव कर कई वर्षो से महाविद्यालय में प्रबंध समिति के माध्यम से अलोकतांत्रिक कब्जा किए हुए है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नरेंद्र वर्मा ने बताया कि कुर्मी क्षत्रिय संघर्ष समिति का गठन समाज की धरोहरों को जैसे केके डिग्री कालेज, केके इंटर कालेज, लाला नानक चंद्र ट्रस्ट, ...