Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 7 जनवरी2023

Etawah News: आगामी 7 जनवरी को होगा इटावा महोत्सव की बहुप्रतीक्षित भव्य बॉलीवुड मेगा नाइट का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अपने बेहद मशहूर गानों से युवाओं के दिलों में एक अलग ही जगह बना चुकी (मशहूर बेबी डॉल) कनिका कपूर की भव्य रंगा रंग मेगा बॉलीवुड नाइट आगामी 7 जनवरी को प्रदर्शनी पंडाल में रात 8 बजे आयोजित होगी। उक्त मेगा नाइट का आयोजन कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ विवेक यादव चेयरमैन एसएमजीआई/डीपीएस इटावा के सहसंयोजन में संपन्न होगा। 7 जनवरी की रात 8 बजे आयोजित होने वाली बॉलीवुड मेगा नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर कानपुर मंडल ( IAS) राजशेखर भी मौजूद रहेंगे।  जिलाधिकारी इटावा , अवनीश राय/अध्यक्ष प्रदर्शनी समिति ने समस्त इटावा वासियों से इस भव्य बॉलीवुड मेगा नाइट में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कनिका कपूर के सुपरडुपर हिट गानों का आनंद लेने की अपील की है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था इटावा महोत्सव समिति द्वारा की गई है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक/जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी समिति उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव ने दी।