Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सौम्या दीक्षित

Etawah News: सिल्वर मेडल जीतकर सौम्या दीक्षित ने बढ़ाया स्कूल और जनपद का मान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विगत 7 जनवरी से 22 जनवरी तक इंडियन मॉडर्न स्कूल सोनीपत, हरियाणा में सम्पन्न हुई सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में जनपद इटावा के डीपीएस की कक्षा 10 की छात्रा सौम्या दीक्षित ने अपने 40 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल जीत कर विद्यालय सहित जनपद इटावा का भी नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि, सौम्या ने जोनल जूडो प्रतियोगिता में पहले अपने ही भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था जिसके बाद वह नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुई थी। इसी के साथ स्कूल के ही अन्य 14 बच्चों ने पिछली जोनल चैंपियनशिप में अलग अलग भार वर्ग में विभिन्न मेडल अपने अपने नाम किए थे। जिनमे से डीपीएस स्कूल के बच्चों ने 5 गोल्ड और 2 सिल्वर अपने नाम किए थे। ज्ञात हो कि जनवरी माह में इस नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भारत देश से बाहर खाड़ी देश यूएई के लगभग 1000 छात्र छात्राएं भी प्रतिभाग कर रहे थे।  विदित हो कि,सीबीएसई की प्रत्येक नेशनल प्रतियोगिता में विश्व भर से सीबीएसई स्कूल के विभिन्न छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में जूडो कोच प्रभाकर सिंह व जूडो मैनेजर सृष्टि सिंह भी उचित निर्देश...