ब्यूरो संवाददाता इटावा: वरिष्ठ बसपा नेता चांद वारसी ने आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में बसपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चैयरमैन पद की प्रत्याशी ज्योति गुप्ता पत्नी संटू गुप्ता को अपना खुला समर्थन देते हुए सैकड़ों समर्थकों के साथ निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया। 2024 तो क्या मैं तो 2050 में भी समाजवादी पार्टी में ही रहूंगा: संटू गुप्ता प्रेस वार्ता में बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद इटावा संटू गुप्ता ने कहा कि, मैं दिल से समाजवादी था हूं और रहूंगा उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, इस बार मतदाता मेरे साथ है और मुझे शहर में पहले से ही जनता के हर वर्ग का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण मेरी पूर्व में निर्दलीय जीत भी रही है। में शहर की हर एक गली घूम चुका हूं। मुझे लोगों की परेशानियां मालूम है मैने अपने कार्यकाल में जनहित में कई कार्य किए है जो प्रमाण सहित आपके सामने है। अब मैं पूर्ण आश्वस्त हूं की जीत मेरी ही होगी। बीजेपी ने कहा है कि,...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें