Etawah News: शैक्षिक भ्रमण के लिए 150 शिक्षार्थी आईआईटी कानपुर के लिए रवाना, DM और DIOS ने दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला विज्ञान क्लब इटावा व जिला प्रशासन इटावा के निर्देशन में माउंट लिट्रा जी स्कूल और नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट के सहयोग से माध्यमिक शिक्षा के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए आईआईटी कानपुर के लिए रवाना किया गया। डीएम अवनीश राय तथा डीआईओएस राजू राणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सीबीएसई तथा माध्यमिक स्कूल के बाल वैज्ञानिकों में उत्साह देखा गया। उन्होंने अपने अध्यापकों से अपनी जिज्ञासाओं के बारे में खुलकर बात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए आईआईटी का भ्रमण कराने के लिए जिला विज्ञान क्लब तथा सभी सहयोगी विद्यालयों की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ मुकेश यादव, नारायण कॉलेज ऑफ साइंस के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा सहित प्रधानाचार्य डॉ उमेश यादव, संजय शर्मा, जगदीश सिंह, डा. शिवकुमार, सुनीता कुशवाहा मौजूद रहीं।