Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 200 मरीजों का परीक्षण

Etawah News: भाविप समर्पण ने लगाया नेत्र शिविर, 200 मरीजों का हुआ परीक्षण

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा/जसवन्तनगर: कस्बा के छिमारा रोड स्थित एक मैरिज होम में भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने रविवार को एक नेत्र शिविर का आयोजन किया, जिसमें 2 सैकड़ा मरीजों का परीक्षण किया गया। इस शिविर का उद्घाटन परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मल्होत्रा ने फीता काटकर किया। इस नेत्र शिविर के डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शिविर में खुलजी, आंख में पानी, नाखूना, चश्मा, मोतियाबिंद  तथा अन्य आंखों के परेशानियों के मरीज अपना नेत्र परीक्षण कराने आये थे, जिनका नेत्र परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गई। मोतियाबिंद के 20 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई है ।इन लोगों का ऑपरेशन "सुधा आई एंड मल्टी केयर सेंटर इटावा"पर किया जाएगा । वहां रहने व खाने की मुफ्त व्यवस्था होगी। इस दौरान शिविर में डॉ ए के एस भदौरिया तथा परिषद के राजकमल जैन, उमाकांत श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, पुनीत गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, चेतन जैन, गुंजन सक्सेना आदि मौजूद रहे।