Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पीईटी अभ्यर्थी

Etawah News: संख्या मात्र बसों के सहारे कैसे पहुचेंगे पीईटी अभ्यर्थी जालौन?

ब्यूरो संवाददाता इटावा: प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा(पीईटी) आगामी 15 व 16 अक्टूबर को 2 दिनों में 4 पालियों में कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए इटावा के अभ्यर्थियों के जो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं वो दूसरे जिलों में और काफी दूर होने से परीक्षार्थी खासकर महिलाओं को परेशानी हो रही है। ऐसे में काफी संख्या में महिलाएं परीक्षा छोड़ने पर भी विचार कर रहीं हैं। पीईटी के लिए जिले के परीक्षार्थियों के लिए जालौन व आगरा में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कुल अभ्यर्थ्यों द्वारा किये गये आवेदन में से तक़रीबन 4800 महिलाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और जिनके परीक्षा केन्द्र जालौन जिले में हैं। जबकि पुरुषों के परीक्षा केन्द्र आगरा व जालौन दोनों जिलो में हैं।  जालौन की इटावा से दूरी करीब 150 किलोमीटर है और यहां से जालौन जाने के लिए बसों की संख्या भी अधिक नहीं है, ऐसे में काफी संख्या में महिलाएं यह परीक्षा छोड़ने पर विचार कर रहीं हैं तो कुछ महिलाएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने के लिए जा रही हैं। हालांकि जालौन जिले में परीक्षा केन्द्र बनाए जाने को लेकर परीक्षार्थी काफी परे...