Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेंशन यात्रा

Etawah News: एन.पी.एस, निजीकरण, पेंशन यात्रा में सहयोग के लिए अटेवा का जनसम्पर्क अभियान जारी

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा : ऑल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) इटावा इकाई द्वारा जनपद में जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमे समस्त शिक्षक कर्मचारियों के संगठनों के जिलाध्यक्षों से समर्थन प्राप्त हो रहा है जिसके अंतर्गत आज पीडब्लूडी  विभाग की सभी डिवीजन, जिला अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सिंचाई विभाग आदि में जिला कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मंडल ने  समर्थन प्राप्त किया। सभी विभागीय संगठनों  ने एक सुर में पूरी शक्ति के साथ 15 जून को एन पी एस निजीकरण भारत छोड़ो पेंशन यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेशनल मूमेंट ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा उत्तर के प्रदेशअध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का स्वागत अपराह्न 3 बजे सिचाई विभाग के डाक बंगले में करेंगें। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक कर्मचारियों व अधिकारियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिलाअध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि यह यात्रा उन्होंने चंपारण बिहार से आरम्भ होकर उत्तर प्रदेश उत्तरांचल होते हुए इटावा आ रही है। इसी परिपेक्ष्य में जनसम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया है।...