ब्यूरो संवाददाता भर्थना/इटावा : भरथना लेखपाल पर बैंक पास बुक,आधार कार्ड लेकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की। भरथना नगर के पीड़ित सस्फुद्दीन उर्फ कल्लू पुत्र जलालुद्दीन ने बताया कि बीती 16 जून 21 में हुए हादसे में दाहिना पैर कट गया था। लेखपाल ने कृषक बीमा दुर्घटना के तहत फार्म भरने को आवदेन करने की बात कही तो लेखपाल ने मना कर दिया उंसके बाद अधिवक्ता से संपर्क कर फॉर्म आवेदन किया जिसकी जांच उपरांत ढाई लाख रुपए स्वीकृति किया गया। राशि स्वीकृत होने की जानकारी होने पर नामजद लेखपाल ने आकर 50 हजार रुपए की मांग की और एक अप्रैल 22 को बैंक पास बुक व आधार कार्ड लेकर बैंक गया, उस दिन बैंक में अवकाश होने पर वापस जाना पड़ा, वापस जाने के दौरान बैंक पासबुक व आधार कार्ड मांगने पर लेखपाल ने मना कर दिया, अगले दिन शनिवार को लेखपाल ने घर आकर बैंक चलने की बात कही, मना करने पर लेखपाल ने 50 हजार रुपये दिए बिना आधार कार्ड व बैंक पासबुक देने से मना कर दिया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने पीड़ित के मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई के निर्देश दिए।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें