Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इकदिल ब्लॉक

Etawah News: जिले में विकास के साथ बसरेहर टाउन एरिया, इकदिल बनेगा ब्लॉक: सांसद

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जिले में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। बसरेहर को टाउन एरिया और इकदिल को ब्लॉक का दर्जा दिलाया जाएगा। यहां चितभवन में नहर पर बनने वाले पुल के शिलान्यास पर सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार कामकाज कराया जाएगा। बसरेहर को टाउनएरिया बनाए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इकदिल को ब्लॉक बनाने का कार्य भी जल्द किया जाएगा। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बसरेहर को नगरीय सुविधाएं मिलेंगी और इकदिल के बाशिंदों को ब्लॉक की लिए दूर-दूर तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 200 करोड़ से बिजली व्यवस्था सुधारी जानी है। इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है।  सांसद ने बताया कि चितभवन नहर पर पुल बन जाने से आवागमन में काफी सुविधा होगी। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा नेता विमल भदौरिया, अंशुल दुबे, सीपू चौधरी, कृपा नारायण तिवारी, अमित तिवारी मानू मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उ...