Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विश्व जल दिवस

विश्व जल दिवस: पानी सबसे कीमती संसाधन, बचाने पर दें जोर : भारत विकास परिषद तुलसी

ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल कृष्णापुरम में वैश्विक जल दिवस के अवसर पर जल के महत्व को  समझाते हुए इसे बर्बाद होने से रोकने की शपथ तुलसी अध्यक्ष डॉ कैलाश  यादव द्वारा दिलाई गयी।  इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि हम पानी को सिर्फ बचा सकते हैं बना नही सकते हमारे जल स्रोत अत्यधिक दोहन से प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं इसका बचाव हम सबको मिलकर करना होगा।  पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि  पानी की एक-एक बूंद बहुमूल्य है यदि किसी नल से एक सेकंड में एक बूंद गिरती है तो वर्ष भर में 11000 लीटर पानी बर्बाद हो जाता है, हमें जल के महत्व को समझना चाहिए और व्यर्थ होने वाले पानी को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। जल जीवन जल है सुधा , जल धन है अनमोल। बूँद बूँद है कीमती , समझें इसका मोल।। जीव जगत जल मूल है , जल जीवन आधार। दुरुपयोग मत कीजिए , व्यर्थ बहा बेकार।। इस अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजिका नीलिमा चौधरी, शमीम बेगम, सचिव मंजू सिंह, संगठन सचिव अंजू चौधरी, रश्मि यादव, मौसमी पाल, नीतू सिंह,  अवधेश कुमार सहित विद्याल...

Etawah News: विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर पानी की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पानी की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यह संकल्प भी दिलाया गया कि इस मामले में स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में जल संरक्षक निर्मल सिंह ने जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।  सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव ने कहा कि जल है तो कल है। हमें पानी का सदुपयोग करना है कोई ऐसा काम नहीं करना जिससे पानी की बर्बादी हो। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक तथा स्कूल के प्रबंधक कैलाश यादव ने कहा कि पानी को बचाया जा सकता है पानी को बनाया नहीं जा सकता।  कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ उमेश यादव, एच पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन यादव आदि मौजूद रहे।