Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्रीरामलीला समिति जसवंतनगर

Etawah News: श्रीरामलीला समिति जसवंतनगर ने श्रीराम जन्मोंत्सव पर कलाकारों द्वारा मंचीय धार्मिक प्रस्तुति की

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की संस्था अयोध्या शोध संस्थान के तत्वावधान में श्री रामलीला समिति जसवंतनगर एवं प्रशासन के सहयोग से श्री राम जन्म जन्मोत्सव के कार्यक्रमों के तहत सुबह 10 बजे बिलैया मठ से श्रीराम शोभायात्रा शुरू हुई जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चारों भाइयों के साथ एक भव्य रथ पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ आगे बढ़े तथा हाईवे सर्विस रोड होते हुए हाईवे चौराहा पर पहुंचे वहां से पालिका बाजार , बड़ा चौराहा,  नगर पालिका कार्यालय, कोतवाली होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। इसके उपरांत रामलीला मैदान में श्री राम जन्मोत्सव एवं मथुरा से आए कलाकारों एवं हास्य कलाकर बाबू गप्पी समेत इंस्ट्राग्राम स्टारों ने मंचीय भव्य धार्मिक संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद रामलीला मैदान में एक भव्य मंच पर रंगरसिया ग्रुप वृंदावन के कलाकारों ने राम चरित मानस का पाठ किया, इसके उपरांत हनुमान चालीसा का समवेत स्वर में पाठ किया गया। दोपहर 12  बजे शंख घंटों की ध्वनि के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाया गया। श्री राम जन्म के...