Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सदर विधायक

Etawah News: दिव्यांगजनों के लिए ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ आयोजित, सांसद, सदर विधायक ने बांटी व्हीलचेयर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मकर संक्रांति पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत नुमाइश पंडाल में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया शामिल हुईं। इस दौरान दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया गया। साथ ही खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा आज मकर संक्रांति के मौके पर दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किये गए हैं ताकि लोगों को अपने जीवन जीने में आसानी हो सके। सांसद प्रो. कठेरिया ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान अच्छे शरीर के रूप में हमारा निर्माण करता है लेकिन कुछ कारणों के कारण या प्राकृतिक कारणों से हमारे शरीर मे विकलांगता आ जाती है। भगवान ऐसे शरीर वालों को मानसिक रूप से या अन्य तरीके से सक्षम बना देता है। आज जो उपकरण दिए जा रहे हैं उससे आपके जीवन मे सरलता और सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उपकरण मिलेंगे लेकिन काफी लोग वंचित रह जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों से कहता हूं कि लिस्ट बना कर एक औ...

Etawah News: केक काटकर सदर विधायक सरिता भदौरिया का जन्मदिन मनाया

संवाददाता: महेंद्र कुमार  इटावा: सदर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनी सरिता भदौरिया का आज जन्मदिन खूब धूम-धाम से मनाया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में इटावा के भाजपा नेता, कार्यकर्ता व बीजेपी समर्थकों द्वारा बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।  वहीं इटावा के कृष्णकला उत्सव भर्थना चौराहा में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व बीजेपी समर्थकों द्वारा बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंची बीजेपी विधायक का नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  कार्यक्रम मे मुख्य कार्यकर्ता रवि दुबे और उनके सहयोगी कार्यकर्ता ने सरिता भदौरिया जी को चाँदी का मुकुट से पहनाकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम में शिवम दुबे, सूरज दुबे, संदीप शर्मा, रजत शर्मा, कुलदीप, मोनू पंडित, सोमेश् मिश्रा, विनित अवस्थी, आकाश ठाकुर, शिवम चौहान पंकज कुशवाह आदि उपस्थित थे।