ब्यूरो संवाददाता इटावा: के. के. कॉलेज इटावा की प्रबंध समिति के मंत्री श्री राकेश कुमार वर्मा जी का आकस्मिक निधन 24 अक्टूबर को मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में हो गया था। आज महाविद्यालय में उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि व शोक सभा हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेन्द्र सिंह ने कहा उनके जैसे कर्मयोगी व्यक्तित्व बहुत ही कम होते हैं। वे हमेशा कॉलेज की तरक्की के बारे में ही सोचते थे। ये मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा ने कहा कि राकेश जी के न रहने से हम सभी लोग एक खालीपन महसूस कर रहे है। सभी लोग कॉलेज की तरक्की की राह में पूर्ण मनोयोग से लगे। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष ब्रजभूषण लाल वर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, सदस्य डॉ श्रीकांत, के.के.इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवीप्रसाद पटेल, पंचायत राज महिला राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.श्यामपाल सिंह, डॉ.ओमकुमारी, डॉ.सुचित्रा वर्मा, डॉ.सुनीलसिंह सेंगर, डॉ.पदमा त्रिपाठी, डॉ.उदयवीर सिंह, आशीष पटेल ने संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा का संचाल...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें