Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निर्भीक होकर मतदान करें

Etawah News: निर्भीक होकर मतदान करें, धमकावे और लालच में ना आये: उप जिलाधिकारी

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने नगर पालिका परिषद के मतदाताओं से अपील की कि वह किसी के बहकावे प्रलोभन में न आएं और निर्भीक होकर मतदान करें अगर कोई धमकाये या लालच दे तो इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि  नगर पालिका परिषद को 3 ज़ोन तथा 6 सेक्टरों में बांटा गया है जहां अधिकारी तैनात रहेंगे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही करने दी जाएगी उन्होंने बताया कि  अनारक्षित अध्यक्ष पद हेतु ढाई सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा चार हज़ार रुपये जमानत राशि व नौ लाख रूपये खर्च करने की सीमा तय की गई है। इसी प्रकार सदस्य अनारक्षित पद हेतु सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने हेतु, एक हज़ार रुपये जमानत राशि, तथा दो लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है। वही सामान्य सदस्य पद हेतु दो सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने हेतु, दो हज़ार रुपये जमानत राशि, तथा दो लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसी के नाम का प्रपत्र खरीदा जाना है तो  उसके नाम की आईडी ...