ब्यूरो संवाददाता इटावा: पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम और खुफिया एजेंसी ने पांच शातिरों को दबोचा है। शातिरों से 2 लाख 32 हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में तीन फ़िरोज़ाबाद, एक दिल्ली व एक बुलंदशहर का रहने वाला है। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर शातिरों को एक लक्जरी कार में पकड़ा था। एसएसपी संजय कुमार ने बताया की बसरेहर थाना पुलिस ने कल्ला बाग चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक हुंडई क्रेटा कार को पकड़ा था। जिसमें फिरोजाबाद जिले के मोहिन आलम, जिसन अली, मु. तलहा और दिल्ली निवासी राजकिन, तथा बुलंदशहर निवासी जुबैर उर्फ़ सोनू सवार थे। क्रेटा गाड़ी में पांचो अभियुक्तों के पास से कुल 2,32,100रु. के नकली नोट भी वरामद किये गये, पांचो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घर में कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते हैं। उसके बाद नकली नोटों के साथ बीच में असली नोट रखकर चलाते थे। जिसमे नोटों की गिनती के दौरान दुकानदार की नजर से नकली बच जाते थे। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि शातिरों से बरामद ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें