ब्यूरो संवाददाता इटावा : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक कोमल नेहा ने मंगलवार को सांसद बदरुद्दीन अजमल का पुतला फूंका। उनके बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उनको सांसद पद से बर्खास्त न करने की दिशा में देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी। बताते चलें कि सांसद बदरुद्दीन अजमल ने बीते शुक्रवार को एक इंटरव्यू में महिलाओं , हिंदू पुरुषों तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को लेकर टिप्पणियां की थीं। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख एवं असम से लोकसभा सदस्य बदरुद्दीन अजमल ने कथित रूप से हिंदू समुदाय को निशाना बनाने वाली अपनी टिप्पणी के लिए शनिवार को माफी मांगी और कहा कि इससे पैदा हुए विवाद पर वह शर्मिन्दा हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संयोजक कोमल नेहा ने कि बताया कि बेटियां घर की जन्नत है , न कि खेती। मां जन्नत का दरवाजा है , न कि खेती। आज जो बदरुद्दीन ने बेटियों को खेती बताया है , उनको जन्म देने वाली भी एक महिला है। बदरुद्दीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह के अपशब्द किसी भी नारी के लिए बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोमल नेहा ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें