Etawah News: सड़कों पर उतरा जैन समाज,सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध, एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): जैन धर्म के लोगों ने धर्म गुरु श्री महा मृत्युंजय तीर्थ प्रेणता आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज विरोध प्रदर्शन करते हुए जसवंतनगर मॉर्डन तहसील पहुंचे। जहाँ जमकर झारखंड और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन सूची से हटाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर समस्त जैन अन्न जल त्याग करके सड़कों पर धरना देने की चेतावनी की। जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ और झारखंड में पार्श्वनाथ पर्वत श्रृंखला पर स्थित 'सम्मेद शिखर' को लेकर यहां के जैन समाज ने बुधवार को नगर में जोरदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन यहां की सड़कों पर किया। अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखे। जुलूस निकाल कर ज्ञापन देते मांग की कि हमारे इस तीर्थ व मुनियों की तपस्या और निर्वाण स्थली की पवित्रता को वहां पर्यटन स्थल घोषित कर नष्ट करने के झारखंड सरकार के प्रयासों को तुरंत रोके। ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री आदि को संबोधित थे। ज्ञापन उप जिला अधिकारी ज्योत्सना बंधु को भारी भीड़ के साथ उनके तहसील स्थित कार्यालय में...