Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भगवान परशुराम शोभायात्रा

Etawah News: जसवंतनगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर : कस्बा जसवंतनगर में ब्राह्मण शक्तिपुंज संयुक्त मोर्चा इटावा तथा ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसवंतनगर के तत्वावधान मे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा बडे धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरिकिशोर तिवारी ने परशुराम जी की आरती उतारकर तथा झंडा दिखाकर रवाना की। कस्बे में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा बडे धूमधाम से निकाली गई इस यात्रा मे बग्गी पर सवार भगवान परशुराम स्वरूप पिलुआ महाराज आशीष सदाचार चल रहे थे। यात्रा शुभारम्भ हरिकिशोर तिवारी ने भगवा झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया यह यात्रा नगर के बिलैया मठ से चलकर फक्कड़पुरा के रास्ते बड़ा चौराहा पार करते हुए रामलीला रोड से निकलकर शोभायात्रा कोठी कैस्त के एक मैरिज होम पर सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर में पुष्प वर्षा की गई तथा जगह जगह पर पानी, शरबत, वितरित किया गया एवं कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परशुराम का स्वरूप बने आशीष सदाचार पिलुआ महाराज को ब्राहमण स्वाभिमान समिति द्वारा प्रतीक चिंह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।  यात्रा के इस दौरान ऋषिकान...