Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सडक हादसा

Etawah News: सत्संग में जा रहे परिवार के साथ हुआ सडक हादसा, 5 वर्षीय मासूम की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : इटावा-बरेली हाईवे पर उदयपुरा गांव के पास रविवार को डंपर ने 5 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। हादसा उस समय हुआ जब वह परिवार के साथ सत्संग में जा रहा था, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उदयपुरा गांव निवासी सुशांत कुमार( 5) पुत्र दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ सत्संग में जा रहा था। इटावा-बरेली हाईवे पर उदयपुरा गांव के पास डंपर ने मासूम रौंद दिया। इससे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं , चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकला। 2 घंटे तक मासूम डंपर के नीचे दबा रहा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को डंपर के नीचे से निकालने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और पीड़ित को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद मासूम के शव को डंपर के नीचे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।  

Etawah News: शादी तय करने गए पिता व चचेरे भाई की सडक हादसे में मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: सैफई थाना क्षेत्र के बलभद्रपुरा गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे की हादसे में मौत हो गई। चाचा भतीजे के साथ बेटी की शादी की बात करने गया था। लौटते समय छिमारा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। बलभद्रपुरा के चत्र सिंह यादव भतीजे शिवपाल सिंह यादव के साथ बाइक से बेटी पूजा की शादी तय करने बुधवार शाम जसवंतनगर गए थे। वहां से लौटते समय छिमारा रोर्ड पर नहला केहरी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा-भतीजे गंभीर घायल हो गए।  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन फानन में सैफई ट्रामा सेंटर भेजा लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।