Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बसों का संचालन

Etawah News: टिक्सी टेम्पल से ही हो बसों का संचालन, अनदेखी पर होगी कार्रवाई: डीएम

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने टिक्सी मंदिर के पास बनाये गए ग्वालियर बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के अन्य स्थानों से सवारियां लेकर चल रही बसों को निर्धारित स्थान से चलाने का दिशा निर्देश दिए। निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त अन्य जगह से चल रही बसों के चालान और सीज करने की कार्रवाई करने के लिए भी कहा। डीएम, एसएसपी, एआरटीओ को देख अवैध तरह से खड़े मौरंग के ट्रैक्टर भाग खड़े हुए। बीते बुधवार को प्राइवेट ग्वालियर बस स्टैंड पर बसों से अवैध वसूली को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के तहत अब पुलिस प्रशासन ने अब ग्वालियर बस स्टैंड को शहर के टीटी चौकी के पास बस स्टैंड संचालित कराने के कड़े निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम, एसएसपी, एआरटीओ थाना कोतवाली क्षेत्र स्तिथ टीटी तिराहा पर तत्कालीन डीएम जेबी सिंह ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के बहार से ग्वालियर बस स्टैंड, भरथना बस स्टैंड, हटवाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज तक टीटी तिरहा पर ग्वालियर स्टैंड नहीं संचालित हो सका। कल हुए विवाद के बाद मामला फिर से ...