Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जायण्ट्स दतावली

Etawah News: जायण्ट्स दतावली ने जरूरतमंद गरीबों को बांटे जूते मोजे, कड़ाके की ठंड से राहत का प्रयास।

ब्यूरो संवाददाता इटावा: श्रीमती ऊषा यादव फेडरेशन अध्यक्ष एवं डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन के संयोजकत्व में जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के तत्वावधान में पोस्ट आफिस के समक्ष हनुमान मंदिर के पास निर्धन महिला एवं पुरुष जनों को जूते मोजे एवं मिष्ठान वितरण कर कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने का प्रयास किया।  डॉ शिवराज सिंह यादव ने कहा कि  दीन सेवा ही ईश सेवा है।  डा शिवराज सिंह यादव ने बताया कि ठण्डी से बचाव हेतु योग प्राणायाम करें बार बार गुनगुना पानी सेवन करें। फेफड़े एवं ह्रदय रोगी ठण्डक से बचाव का विशेष ध्यान रखें।   संयोजिका श्रीमती ऊषा यादव ने  सेवा कार्य सम्पादन में सहयोगी श्रीमती रीता मेहरोत्रा, नीलम भदौरिया, निधि दुवेदी, कृष्णा शर्मा, आशा यादव, विमला यादव विमल कुमार सिंह, रामसजीवन यादव दाऊ दयाल वर्मा, ललित सक्सैना, यासीन अन्सारी, योगेन्द्र यादव, राज कुमार मेहरोत्रा, के साथ साथ समस्त लाभान्वित दीन वन्धुओ का हार्दिक आभार ब्यक्त किया।