Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लगाई फांसी

Etawah News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जसवंतनगर में किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक किसान गुरुवार शाम घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। जसवंतनगर के सिसहाट में आर्थिक तंगी से त्रस्त 35 वर्षीय किसान ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। खेती किसानी करने वाले अनुज कुमार उर्फ बीटू पुत्र रामदुलारे का शव घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे में लटकता मिला। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सभासद सत्यवीर सिंह यादव व शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटे यादव ने बताया है कि मृतक उनके चचेरे भाई का पुत्र था। वह गुरुवार शाम से ही घर से लापता था। घर नहीं पहुंचने पर परिजन काफी चिंतित थे। शुक्रवार सुबह देखा तो घर के ही एक कमरे में उसका शव लटक रहा था। वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान रहता था। घटना की जानकारी पर जसवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम द्रष्टया मामले को आत्महत्या ही मान रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतक की पत्नी रजनी देवी और 8 वर्ष...