Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जसवंतनगर इटावा

Etawah News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): क्षेत्र के ग्राम कुरसैना मे एक 55 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर उसका पोस्टमार्टम कराया है वही उसकी पुत्रियों का आरोप है कि उसकी मां को भाभी ने गला दबा कर मार दिया है। मृतिका कुरैसा बेगम पत्नी सामीन अली तथा उसकी पुत्र बधू मीना के साथ आपस मे विबाद हो गया था जिसके चलते मृतिका कुरैसा बेगम की तबियत बिगड गई उसके पुत्र शाहरूख, सलमान इटावा जीवन हॉस्पीटल ले गये जहां से डाक्टरो ने उसे सैफई पीजीआई भेज दिया बीती रात 11 बजे उसके दम तोड दिया मृतिका की पुत्रिया मोहनी, सोनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई शाहरूख बिना खाना खाये चले गये थे जिसके चलते सांस और बहू मे लडाई हो गई थी मेरी भाभी मीना ने मेरी मां का गला दबा दिया है जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और बाद मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है इसके बाद ही मालुम पडेगा इसकी मौत कैसे हुई है मृतिका की पुत्रवधु मीना से पूछताछ की जा रही है।