Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भैंस की दर्दनाक मौत

Etawah News: हाईटेंशन तार गिरने से भैंस की दर्दनाक मौत।

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा/बसरेहर: क़स्बा क्षेत्र बसरेहर में वैसे तो विद्युत व्यवस्था खस्ताहाल है रोस्टर के अनुसार भी विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है ऊपर से जर्ज़र लाइनों के चलते कोई न कोई फाल्ट होता रहता है जिससे छोटी बड़ी घटनाये घटती रहती है।  ऐसी ही एक घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बसरेहर थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजपुरा तोताराम में आज देखने को मिली जिसमे विद्युत विभाग के कर्मचारी के धीले रवैये के चलते एक बेज़ुबान जानवर की मौत हो गयी।  किसान प्रमोद कुमार की भैंस के ऊपर बिजली का हाइटेंशन तार रात्रि के लगभग २ बजे के समय टूट कर गिर गया जिससे भैंस की मौके पर एक तड़प तड़प कर मौत हो गयी। भैंस की मौत हो जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंस का पोस्टमार्टम कराया है तथा लेखपाल प्रभाकर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसान को उचित हर्जाना दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं किसान का आरोप है कि विद्युत विभाग की तरफ से कोई भी अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। विद्युत आपूर्ती सूचारू रूप से शुरु हो गयी है।