Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मंत्री जितिन प्रसाद

Etawah News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस बाले बयान को लेकर हमलावर हुए मंत्री जितिन प्रसाद

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रविवार को सूबे के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद पहली बार जिले की समीक्षा बैठक लेने के लिए पहुंचे। विकास भवन के प्रेरणा सभागार में विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरित मानस को लेकर दिया गया बयान चुनावी हथकंडा नजर आ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के लिए आए जितिन प्रसाद बोले कि उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार काबिज हुई है। हर ओर खुशहाली ही खुशहाली दिख रही है। केंद्र की मोदी सरकार बेहतर कामकाज कर रही है। पीडब्लूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा करने आए हैं। अब अधिकारियों के साथ बैठक कर के विकास कार्यों की समीक्षा करके पता चलेगा कि विकास कार्य की क्या प्रगति है। योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।