Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रशासन की व्यवस्थाए फेल

Etawah News: बिजली आपूर्ति ना मिलने से गुस्साए लोगो ने किया रोड जाम, प्रशासन की व्यवस्थाए फेल

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। संविदा कर्मियों के काम न करने से हालात बिगड़ते हैं। शहर सहित आधे जिले में अंधेरा छाया रहा। बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो पानी की किल्लत भी बनी रही। बिजली आपूर्ति ठप होने पर शहर में लोगों ने पुरबिया टोला रोड पर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी पर मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासियों में गुस्सा बढ़ गया है। आधा जिला अंधेरे में डूबा हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक लाइट नहीं आएगी, तब तक यहां से नहीं उठेंगे। बताते चलें दो दिन से विद्युतकर्मी प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। लेकिन दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोग बिजली और पानी की समस्या को लेकर सड़क कर उतर गए। पुरबिया टोला मोहल्ला में महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। लोगों की शिकायत है कि शुक्रवार देर रात 1 बजे से सप्लाई बाधित है, जिस कारण ना तो पानी मिल पा रहा है और ना ही बच्चे पढ़ पा रहे हैं। बिजली सप्लाई बंद होने से बुरा हाल है। वि...