Skip to main content

Posts

Showing posts with the label DM Etawah

Etawah News: चुनाव के मद्देनजर परिवहन व पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, DM SSP ने किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो संवाददाता इटावा: डीएम एसएसपी ने सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर कस्बा बकेवर पहुंचकर फ्लैग मार्च किया। डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा दोपहर बाद बकेवर पहुँचे। भरथना ओवरब्रिज से पैदल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बा चौराहे पर पहुँचे। जहाँ से इटावा रोड पर अधिकारियों ने भ्रमण करते हुए वाहनों की चेकिंग भी करायी। फ्लैग मार्च के दौरान डीएम व एसएसपी ने चौराहे के पास एक मिष्ठान की दुकान के सामने मुँह पर गमछा बांधे पल्सर सवार युवक को रोक लिया। अधिकारियों ने उसकी गाड़ी को चेक किया और उसके चेहरे से गमछा खुलवाया। पल्सर गाड़ी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चेक किया। रजिस्ट्रेशन सही मिलने पर पल्सर सवार युवक को जाने दिया। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ वाहनों को सीज किया गया जबकि कुल 30 वाहनों का चालान किया गया। बड़ी मात्रा में जुर्माना राशि भी वसूल की गई। अचानक चेकिंग अभियान से माल वाहन व यात्री वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। देर रात तक चले संयुक्त अभियान के बाद निकाय चुनाव तक इस अभियान को निरंतर चलाने का निर्णय लिया गया।...

Etawah News: डिप्रेशन से शिकार जूनियर डॉक्टर ने खुद को ही लगाया जहरीला इंजेक्शन, DM SSP ट्रामा सेंटर पहुचे

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/सैफई: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की। शाश्वत यशवर्धन एमएस द्वितीय साल की पढ़ाई कर रहे हैं। वे शास्त्री नगर कानपुर के रहने वाले हैं और कालेज में स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के बी ब्लॉक में रहते हैं। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर उन्होंने खुद जहरीला इंजेक्शन लगा लिया था। हॉस्टल के साथियों ने रात को शाश्वत के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद कमरे पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे पीजीआई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ वीडियो ग्राफी करते हुए दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा डॉक्टर बेहोश अवस्था में पड़े मिले। इन्हें तुरंत इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार जगदीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह व फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो उन्हें सुसाइड नोट मिला। इसमें युव...