Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कंबल वितरण

Etawah News: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जनसुनवाई व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बढ़पुरा के ब्लॉक परिसर में जनसुनवाई और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जनसुनवाई और कंबल वितरण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे फरियादियों ने पुलिस, बिजली और अन्य विभागों की समस्याओं को सांसद के सामने रखा, सांसद प्रो कठेरिया ने समस्याओं के निदान के लिये सम्बंधित अधिकारियों को एक हफ्ते का समय दिया। इस दौरान प्रो रामशंकर कठेरिया ने कहा कि समाज के वंचित, गरीब और लाचार लोगों की मदद के लिए समृद्ध लोग आगे आएं। कहा कि यह सभ्य समाज की निशानी है। इसके लिए सभी को अपने भीतर दया और दान की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी, जो भारतीय संस्कृति की पहचान है। प्रो रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भारत के संस्कृति की रक्षा का दायित्व युवाओ के कन्धे पर है। आज समाज में दिन व दिन आ रहे उतार चढ़ाव और ज्वलन्त मुद्दों से विकास की गति धीमी हो गई है इन बाधाओं को दूरकर नये भारत की रचना में युवा अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। आज दे...

Etawah News: भरथना तहसीलदार ने बीआरसी पर कंबल वितरित किए, जरूरतमंदों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कड़ाके की सर्दी को देखते हुए भरथना के तहसीलदार ने बकेवर बीआरसी पर कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 125 जरुरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए कबंलो का वितरण किया गया। उपजिलाधिकारी भरथना कुमार सत्यम जीत के निर्देशन में बीआरसी में कड़ाके की सर्दी को लेकर बकेवर के गरीब असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा व नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ ने भी इस शिविर में कम्बल दिए।  शिविर में 125 गरीब असहाय लोगों को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया गया। लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान, राहुल चौबे,भाजपा नेता बृजेश शर्मा सभासद बकेवर दयासागर दोहरे, आदित्य मोहन शर्मा,रवि शंकर पाण्डेय, प्रदीप कुमार दोहरे सभासद लखना, सुधीर कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।