Etawah News : ग्रामीण क्षेत्र की युवतियाँ इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर हो रही बायरल, लोग जमकर देख रहे वीडियो
संवाददाता आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर : क्षेत्र की चार युवतियाँ आजकल इंस्टाग्राम पर खूब बायरल हो रही है। इनके वीडियो को देश भर में लोग पसंद कर रहे है। दीक्षा गौतम के कई वीडियो लाखों से अधिक दर्शकों ने देखे है। ग्राम मलाजनी की रहने वाली 21 वर्षीय दीक्षा यादव पिछले आठ माह से इंस्टाग्राम पर रील्स अपलोड कर रही है। दीक्षा के पिता अशोक कुमार दर्जी का काम करते है दीक्षा आठ माह में इंस्टाग्राम पर 419 रील्स बना चुकी है जिसमें उसकी दो दर्जन से अधिक रील्स 1 मिलियन से लेकर 11 मिलियन दर्शकों द्वारा देखे गये है। दीक्षा की एक रील एक करोड़ नौ लाख लोगों द्वारा देखी जा चुकी है। दीक्षा की दो इंस्टा ग्राम आईडी पर 3.30 लाख फॉलोवर है। दीक्षा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। केस्थ की रहने वाली 19 वर्षीय अंजली वर्मा भी आज कल अपनी वीडियो से इंस्ट्राग्राम पर धूम मचाए हुए है। बहुत कम समय में उनके भी 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर बन चुके है।अंजली वर्मा इंस्ट्राग्राम के साथ पढ़ाई में भी मेधावी है और आज कल बीटीसी कर रही है, इनकी माताजी अध्यापक है और 2 बहन और एक छोटा भाई है।इनकी वीडियो भी लाखो लोग देख च...