ब्यूरो संवाददाता इटावा: डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के सभागार में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विजेता प्रमाण पत्र एल्डर्स कमेटी के चेयर मैन योगेंद्र किशोर तिवारी ने दिए। एल्डर्स कमेटी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम अध्यक्ष ब्रजेश दुबे को प्रमाणपत्र दिया उसके बाद अन्य पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए गए। महामंत्री राजेश यादव ,कोषाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष सचिन तिवारी,रीना यादव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश यादव,संजय राजपूत ,सयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाह,विवेक द्विवेदी, कुलदीप यादव को प्रमाणपत्र दिए गए। इसके साथ ही वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र दुबे गुरुप्रसाद द्विवेदी, जीजी चौधरी कुंवर बहादुर अनिल वर्मा मैराज अली खान, कनिष्ठ सदस्य अनिल कश्यप, अभय भदौरिया, योगेंद्र गुप्ता, वीर प्रकाश, योगेश यादव, अमित चौरसिया को प्रमाण पत्र दिए गए। अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के चेयर मैन को माला पहना कर सम्मानित किया। चुनाव में सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं दयाशंकर शुक्ला, अवधेश तिवारी, रमाशंकर चौधरी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेद्र गुप्ता, अजीत, अमित पांडे,...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें