Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निधन

Etawah News: समाजवादी परिवार में शोक की लहर : अखिलेश यादव की ताई का निधन

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई समंद्रा देवी का निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में रात करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उनका इलाज चल रहा था। आज दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया गया। ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये आज के सभी दौरे रद्द कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, दिवंगत मुलायम सिंह के भाई अभय राम, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग सैफई में मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी समंद्रा देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हाने सैफई पहुंचे। समंद्रा देवी मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी थीं। रतन सिंह यादव का साल 2014 में ही निधन हो गया था। समंद्रा देवी की कुछ दिन पहले हालत ज्यादा बिगड़ी तभी से वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं।  कल रात उन्होंने सैफई मेडिकल यूनिवसिर्टी में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद पूरे सैफई परिवार में शोक छा...

Etawah News: डॉ.वेद प्रताप वैदिक का निधन, इटावा से था गहरा नाता

ब्यूरो संवाददाता इटावाः देश के चर्चित पत्रकार और स्तंभकार डॉ.वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार को निधन हो गया। इटावा जनपद से उनका गहरा नाता था और यह जुड़ाव ताउम्र बना रहा। वो लगातार इटावा जनपद के बसरेहर स्थित लाल सेना के पहला छापामार केंद्र लोहिया ग्राम में आते रहे। यह महज संयोग ही है कि 24 वर्ष पहले 14 मार्च 1999 को लाल सेना स्मारक के शिलान्यास के अवसर पर वह पधारे थे।   इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व लोकसभा स्पीकर रवि राय, पूर्व रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनन्द कुमार के साथ मंच साझा करते हुए बहुत ही सारगर्भित भाषण दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति  प्रेमशंकर गुप्त ने की थी। लाल सेना स्मारक के शिलान्यास के अवसर पर छपा निमंत्रण पत्र और पोस्टर चंबल संग्रहालय में संरक्षित है। डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने अपने संस्मरणों में लिखा है- मैं स्वयं जब 1965-66 मे भाषा-संबंधी संघर्ष में जूझ रहा था तो कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया जी ने मेरी पुष्कल सहायता की। न तो उनसे मेरा पूर...

Etawah News: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सविता का हृदय गति रुकने से निधन।

संवाददाता रिषीपाल सिंह बसरेहर/इटावा: कस्बा बसरेहर के प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी व आजीवन कांग्रेस का साथ देने वाले श्री राम कुमार सविता (55) का रात्रि में 11 बजे हृदयगति रुकजाने से निधन हो गया है। आज दोपहर एक बजे क़स्बा बसरेहर स्थित उनके खेतो पर अंतिम संस्कार किया गया।  सविता जी के अचानक निधन से कस्बे के लोग व उनके परिवारीजन दुखी है। सविता जी एक समाजसेवी व्यक्ति थे उन्होंने अपने जीवन काल में समाज में अपना एक स्थान बनाया था। जिससे लोग उन्हे याद करते है।  सविता जी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह अपने सहायोगिओं के साथ उपस्थिति रहे व कांग्रेस के समर्थक, सक्रिय कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले सविता जी को पार्टी कार्यकर्ताओ ने पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर को उड़ाकर उनको सलामी भी दी। इस समय उनके पुत्र मनु, व शक्ति की आँखे नम रही व परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।