Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिजली ट्रांसफार्मर

सावधान! बिजली ट्रांसफार्मर के पास नहीं डालें कचरा, लग सकती है आग

ब्यूरो संवाददाता औरैया : शहर के व्यस्तम जालौन चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर का नाराज तो आप देख ही रहे होंगे, इस ट्रांसफार्मर के पास एकत्र कूड़ा कचड़ा तथा पास में ही लगी लकड़ी की दुकान जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण देती नजर आती है, शहर में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास फेंका जाने वाला कचरा विद्युत तंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। कचरे में आग लगने से ट्रांसफार्मर्स में भी आग लगने की आशंका रहती है। शहरी जेई ने शहरवासियों से ट्रांसफार्मर्स के आस–पास कचरा नहीं डालने की अपील की है। शहरी जेई चौधरी ने बताया कि कुछ लोग शहर में लगे वितरण ट्रांसफार्मर्स के आसपास कचरा डाल रहे है जिससे वहां धीरे धीरे कचरे के ढेर बनते जा रहे हैं। इन ट्रांसफार्मर्स से ही उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर्स के पास जमा कचरे में कई बार आग लग जाती है, पिछले दिनों कुछ जगह कचरे में आग लगने से ट्रांसफार्मर्स में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे उपभोक्ताओं के यहां हो रही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहरी जेई ने बताया कि नगर प्रशासन से भी आग्रह किया कि वह भी लोगों को ट्रांसफार्मर्स के पास कचरा न...