Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खतरनाक नागिन

Etawah News : स्कूल के स्टोररूम में रखे कैरम के नीचे छुपी थी खतरनाक नागिन, हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केवाला के उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय, केवाला विकास खण्ड जसवंतनगर में प्रधानाध्यापक के कमरे के अंदर बने स्टोर रूम में रखे एक कैरम बोर्ड के नीचे एक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प कहीं से आकर छुप गया जिसे बाहर क्लास में पढ़ रही छात्रा रोशनी ने सबसे पहले देखा और चिल्लाकर क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका पूजा दोहरे को बताया इसके बाद सभी बच्चे डर की वजह से अपनी अपनी सीट के ऊपर ही पैर रखकर बैठ गए, तभी सहायक अध्यापिका पूजा राठौर ने प्रधानाध्यापक हरी कुमार को सूचना दी और उस सर्प का पीछा किया जो कि जाकर प्रधानाध्यापक के कमरे के अंदर बने एक स्टोर रूम में रखे कैरम बोर्ड के नीचे जाकर छुप गया।  स्कूल में खतरनाक कोबरा सर्प के दिखाई देने की सूचना प्रधानाध्यापक ने मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर ,वन्यजीव विशेषज्ञ सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को दी। तत्पश्चात डॉ आशीष ने स्कूल में मौके पर जाकर 20 से 25 मिनट में ही स्पेक्टिकल कोबरा सर्प को कमरे से सुरक्षित रेस्क्यू कर पूरे स्कूल स्टाफ को भय मुक्त कर दिया और बाद में उसे उसके प्रा...