Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एसडीओ विवेक कुमार सिंह

Etawah News: विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, चौदह पर मुकदमा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मैनपुरी फाटक बिजली घर से संबंधित क्षेत्र अड्डा जालिम में विद्युत चोरी पकड़ने हेतु अभियान चलाया गया। यह अभियान उपखंड अधिकारी प्रथम विवेक कुमार सिंह तथा विजिलेंस टीम प्रभारी निरीक्षक दशरथ लाल द्वारा चलाया गया। उक्त अभियान में 14 लोग चोरी करते पाए गए। सभी की धारा 135 में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बिजली चेकिंग अभियान की खबर लगते ही अड्डा जालिम व मैनपुरी फाटक बाजार में भगदड़ मच गई। चलाये गए चेकिंग अभियान के तहत एक लाख से अधिक बकाया बाले बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गये और अवैध रूप से कटिया डाल कर चोरी करते पकड़े गए लोगों की धारा 135 में प्राथमिकी दर्ज के साथ साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उपखंड अधिकारी प्रथम विवेक कुमार सिंह तथा विजिलेंस टीम प्रभारी निरीक्षक दशरथ लाल के साथ मौके पर अवर अभियंता विपिन श्रीवास्तव तथा विनोद मौजूद रहे