ब्यूरो संवाददाता इटावा: यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके लिए जिले में पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई है इस साल हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा में कुल मिलाकर 46 हजार 688 परीक्षार्थी बैठेंगे। इन के लिए 70 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी इसके पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था पहले से ही कर ली गई है । इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के लिए अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड में कुल 74 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया था जिनमें आपत्ति मांगी गई थी। इनमें कई विद्यालयों की परीक्षा केंद्रों की दूरी काफी अधिक थी जिसके कारण आपत्तियां और संशोधन किया गया। इस संशोधन में 8 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किया गया जबकि सात नये विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस तरह कुल मिलाकर 73 परीक्षा केंद्र बने हैं जिन पर 46 हजार 688 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें